PM Modi 29 May Rally: पश्चिम बंगाल के मथुरापुर व ओडिशा के मयूरभंज, बालासोर और केेंद्रापाड़ा में गरजे प्रधानमंत्री मोदी

0
71
PM Modi 29 May Rally
ओडिशा में चुनावी रैलियों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi 29 May Rally, कोलकाता/भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बंगाल के मथुरापुर और ओडिशा के मयूरभंज, बालासोर व केेंद्रापाड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित कर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम ने मंगलवार को बंगाल में दो जगह रैलियां करने के बाद शाम को कोलकाता में भव्य रोड शो निकाला जिसमें सैकड़ों लोगी की भीड़ उमड़ी।

देश की जनता खुद आगे बढ़कर लड़ रही चुनाव

प्रधानमंत्री आज सुबह पहले वह मथुरापुर पहुंचे और यहां रैली में उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों व बीजेपी को मिल रहे समर्थन का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने इस बार के लोकसभा चुनाव को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। देश की जनता खुद आगे बढ़कर चुनाव लड़ रही है, क्योंकि, उसने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है।

कांग्रेस काल के भारत का भी जिक्र किया

पीएम ने बंगाल के विकास और कांग्रेस काल के भारत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, पहले की सरकारों के कार्यकाल में करोड़ों गरीब, मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। भुखमरी आम थी। करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। महिलाएं खुले में शौच को मजबूर थी। पीने के लिए पानी नहीं था। 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी। उद्योगों की संभावनाएं भी नहीं थी। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी।

आज नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा भारत

मोदी ने कहा, भारत आज जब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तो पूरी दुनिया देख रही है। विश्वभर में भारत का डंका बज रहा है और यह सब आपके एक वोट की बदौलत संभव हुआ है। टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की यह पार्टी बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है। इनके गुंडे बंगाल के मठों और साधु संतों तक को नहीं छोड़ रहे। ये इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गाली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, टीएमसी और ‘इंडी की जमात’ बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं।

पीएम के ओडिशा दौरे के मायने

ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं, जिनमें से 15 पर मतदान हो चुका है और मयूरभंज, बालासोर और केंद्रापाड़ा समेत 6 अन्य पर सातवें चरण में वोटिंग होनी है। इसे देखते हुए पीएम मोदी बुधवार को इन तीनों सीटों पर रैलियां करने पहुंचे। 2019 के संसदीय चुनाव में मयूरभंज से बीजेपी के बिशेश्वर टुडू जीते थे। इसके बावजूद बीजेपी ने इस बार यहां से प्रत्याशी बदला है। वहीं, बालासोर लोकसभा सीट भी फिलहाल बीजेपी के पास है। केंद्रापाड़ा सीट से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था।

उपलब्धियों गिनार्इं, महत्वाकांक्षी योजनाएं सामने रखीं

प्रधानमंत्री ने मयूरभंज और बालासोर में अपनी सरकार की पिछले दशक की उपलब्धियों पर जोर दिया। उन्होंने अगले पांच वर्ष के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं भी रखीं। उन्होंने देशवाशियों से निरंतर प्रगति और समृद्धि का वादा कियाा। पीएम मोदी ने दावा किया पांच दशकों के बाद, देश लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए तैयार है। लोगों ने जो विकास दशकों से नहीं देखा था, वह पिछले 10 वर्षों में देखा गया है। उन्होंने कहा, 2014 में, हम दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे और आज, हम पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति हैं।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook