Punjab CM News : नशों के खिलाफ जंग में खिलाड़ी होंगे ब्रांड एंबेसडर : मान

0
34
नशों के खिलाफ जंग में खिलाड़ी होंगे ब्रांड एंबेसडर : मान
नशों के खिलाफ जंग में खिलाड़ी होंगे ब्रांड एंबेसडर : मान

Punjab CM News (आज समाज)चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी की पुरानी शान बहाल करने के लिए पूरा देश सभी खिलाड़ियों का ऋणी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि को व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं। उन्होंने टीम के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ प्रदेश की मुहिम के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा ताकि हमारे युवाओं को प्रेरणा मिल सके।हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए के नकद इनाम से सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन हॉकी खिलाड़ियों की यह शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व और संतुष्टि का विषय है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से टीम का हर मैच देखा है और इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने हमें गर्व महसूस कराया है।