विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन

0
298
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को हुडा सेक्टर -25 स्थित सर छोटू राम पार्क में सद्भावना सोसायटी, श्री कृष्णा पार्क सोसायटी, महर्षि दयानंद पार्क सोसायटी ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपर्युक्त सभी सोसायटीज एवं संस्थान के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन

जीने के लिए सभी जरूरी चीजें हमें पर्यावरण से ही मिलती हैं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी अंजू बहन ने कहा कि पर्यावरण दिवस के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराने की कोशिश की जाती है। इंसान के जीने के लिए सभी जरूरी चीजें हमें पर्यावरण से ही मिलती हैं। इसलिए जरूरी होता है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें और धरती पर संतुलन बनाए रखें। आज के इस औद्योगिक सभ्यता वाले युग में पर्यावरण बुरी तरह से दूषित हो रहा है। पर्यावरण में प्रदूषण के बढ़ते लेवल की वजह से कभी बारिश तो कभी सूखे की स्थिति रहती है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराया जाए।

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन

मनुष्य की सोच शुद्ध व सात्विक होती है तो उसका प्रभाव प्रकृति पर भी पड़ता है

उन्होंने पर्यावरण संतुलन को अध्यात्म से जोड़ते हुए कहा कि जब मनुष्य की सोच शुद्ध व सात्विक होती है तो उसका प्रभाव प्रकृति पर भी पड़ता है, और प्रकृति हमारे अनुरूप हमें वो सब देती है जो मनुष्य जीवन जीने के लिए जरूरी होता है। लेकिन जैसे जैसे मनुष्यों कि सोच विचार अशुद्ध होने लगते है तो परिणाम स्वरूप प्रकृति भी अशुद्ध होने लगती है। इसलिए हमें पर्यावरण की बाह्य देखरेख के साथ अपने सात्विक विचारों से भी उसको शुद्ध बनाने के प्रकंपन फैलाने चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे और पर्यावरण के प्रति अपने विचार साझा किए।