NUH NEWS : मानसून सत्र में अधिक से अधिक करें पौधारोपण : उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा

0
149

NUH NEWS (AAJ SAMMAJ) :  उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति काफी गंभीर है। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित करने के साथ ही पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें सभी को बढ़-चढक़र भागीदारी करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

उपायुक्त ने जिलावासियों का आह्वान करते हुए कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। एक पौधा वृक्ष बनकर हमें बहुमूल्य ऑक्सीजन नि:शुल्क प्रदान करता है। इसलिए वृक्षों की महत्ता को हमें समझना चाहिए। इस मानसून सत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करें, ताकि जिला को हरा-भरा बनाया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध हवा के साथ आक्सीजन प्रदान करते हैं तथा वे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में हमें जीवन प्रदान करते हैं। इसलिए पौधारोपण करके प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही संरक्षित रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और बढ़ते तापमान को देखते हुए हमारे इर्द-गिर्द हरियाली का होना बहुत जरूरी है। वनों के विकास से ही मानव का विकास संभव है। प्रकृति और मानव जीवन साथ-साथ चलता है। इसलिए हमें वन क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने का एक ही प्राकृतिक तरीका है, पौधारोपण। पेड़ हवा में मौजूद जहरीली गैस जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कण को अवशोषित कर सकते हैं।

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा

  • TAGS
  • No tags found for this post.