Kurukshetra News: धार्मिक और टूरिज्म हब के रूप में चमकेगा कुरुक्षेत्र का पिपली

0
110
Kurukshetra News: धार्मिक और टूरिज्म हब के रूप में चमकेगा कुरुक्षेत्र का पिपली
Kurukshetra News: धार्मिक और टूरिज्म हब के रूप में चमकेगा कुरुक्षेत्र का पिपली

सरस्वती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के तहत होगा विकसित
(आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव पिपली को सरकार द्वारा धार्मिक और टूरिज्म हब के रूप विकसित किया जाएगा। कार्य तेज गति से चल रहा है। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की देखरेख में बन रहा रिवर फ्रंट तेजी से आकार ले रहा है। पहले फेज में 1 किलोमीटर तक नदी और उसके किनारों के सुंदरीकरण का काम चल रहा है, जो मई के अंत तक पूरा हो जाएगा।सरस्वती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के तहत पिपली धार्मिक और टूरिज्म हब बनाने पर 3 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

वहीं पिपली के मशहूर चिड़ियाघर (जू) तक अभी पहुंचना थोड़ा मुश्किल है। अभी पर्यटकों को रॉन्ग साइड या लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा हैं। अब बोर्ड की योजना के तहत एक नया रास्ता पुल के नीचे से निकाला जा रहा है, जो सीधे सरस्वती रिवर फ्रंट को जू से जोड़ेगा। यानी अब जो भी जू घूमने आएंगे, वो सरस्वती माता के दर्शन भी कर सकेंगे।

आधुनिक म्यूजियम, कैफेटेरिया, झील और मंदिर का किया जा रहा निर्माण

बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि नदी में नौका चलाने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। बच्चों के लिए एक अलग झील भी बनाई जा रही है, ताकि वे भी सुरक्षित माहौल में पानी का आनंद ले सकें। इसके साथ ही मां सरस्वती का भव्य मंदिर, आधुनिक म्यूजियम और कैफेटेरिया भी तैयार किया जा रहा है।

म्यूजियम में सरस्वती नदी के हजारों साल पुराने इतिहास को पेश किया जाएगा

इस प्रोजेक्ट की एक खास बात यह है कि इसमें इतिहास को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। म्यूजियम में सरस्वती नदी के हजारों साल पुराने इतिहास को पेश किया जाएगा। खुदाई के दौरान मिले पुरातात्विक साक्ष्य, दुर्लभ चित्र और जानकारियां रखी जाएंगी। इससे नई पीढ़ी को हमारी विरासत से जोड़ने का काम होगा।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज फिर बारिश-आंधी का अलर्ट