Pinjore News: पिंजौर मान सिंह खेड़ा कांग्रेस की बैठक

0
5
पिंजौर (आज समाज): कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने मान सिंह खेड़ा शिव कालोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आने वाली स्कीमों के बारे में लोगों को बताया। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार भी जमकर कोसा। विधायक ने कहा कि सरकार ने हमारे क्षेत्र के साथ बहुत भेदभाव किया है। लोग पीने के पानी से मोहताज है। नगर परिषद बनने के बाद नगर परिषद में कोई विकास नहीं हो रहा है। युवाओं को नौकरी से दूर रखवा जा रहा है। यहां तक की बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिल रहा है। सीवरेज की और सफाई की व्यवस्था का बुरा हाल है। इनके पास बरसात से निपटने के इंतजाम नहीं है। अब विधानसभा चुनावों मे बहुत कम समय बचा है। केसे में कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से संपर्क करे और कांग्रेस की सरकार बनने पर लोगों को क्या लाभ मिलेगा, इसकी भी लोगों को जानकारी देती है। चौधरी ने कहा कि सरकार ने आम लोगों को कागजों में उलझा कर रखा है।
कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नरेश मान, पवन कुमारी, हर्ष चड्ढा, युवा प्रधान नैब चौधरी, युवा नेता सचिन शर्मा, रणदीप राजू ऑफिस इंचार्ज, जिप सदस्य राजिन्द्र खेड़ावाली, पार्षद दर्शन नंबरदार, रामकरण चौधरी, सरपंच महेश डोरा, मुख्त्यार सिंह, सन्नी घाटीवाला, हर्ष सोनकर, नफे सिंह सहित काफी लोग मौजूद थे।
बैठक को सम्बोधित करते विधायक
बैठक को सम्बोधित करते विधायक
SHARE