Ambala News: अंबाला में रोड एक्सीडेंट में पिंजौर नगर निगम के कर्मचारी की मौत

0
133
अंबाला में रोड एक्सीडेंट में पिंजौर नगर निगम के कर्मचारी की मौत
अंबाला में रोड एक्सीडेंट में पिंजौर नगर निगम के कर्मचारी की मौत

Ambala News (आज समाज) अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव पतरेहड़ी निवासी 30 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। वह कौशल रोजगार निगम के तहत पिंजौर नगर निगम में नौकरी करता था। ट्रैक्टर रजौली गांव के सरपंच का था। गांव पतरेहड़ी निवासी गौरव ने बताया कि उसका बड़ा भाई सौरभ (30) कौशल निगम के माध्यम से नगर निगम पिंजौर पंचकूला में काम करता था। बीते दिन शाम 6 बजे उसका भाई अपनी बाइक पर घर से गांव नंदुवाली अपने किसी निजी काम से गया था। वह अपनी बाइक पर गांव रजौली की तरफ जा रहा था। रात 8 बजे गांव पजेंटा-रजौली रोड पर आगे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर नीचे गिर गया। उसने देखा तो बाइक चालक उसका भाई सौरभ था। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गया। वह अपने भाई को राहगीर की मदद से गाड़ी में मुलाना मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव रजौली के सरपंच का था। उसे गांव रजौली निवासी कमल चला रिा था। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ धारा 281 व 106 इठर के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।