Pigmentation: जानिए झाइयों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

0
162
Pigmentation

Pigmentation: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा बेदाग और ग्लोइंग रहे। लेकिन चेहरे पर झाइयां आपकी खूबसूरती में दाग लगा देती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जगह-जगह धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन डार्क नजर आती है। ऐसे में कई लोग अपने चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट कराते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इन जिद्दी झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झाइयों को हल्का करने में असरदार साबित हो सकती हैं।

शहद

चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो झाइयों को हल्का कर सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद पानी से साफ कर लें। Also Read – चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए नींबू में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, कुछ ही दिनों में निखर जाएगी त्वचा

कच्चा दूध

दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो झाइयों को हटाने में मदद करता है। इससे चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप कच्चे दूध में रुई डुबोकर चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

मसूर दाल

लाल मसूर दाल से बना फेस पैक लगाने से झाइयों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए भीगी हुई मसूर दाल को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के बाद क्लीन कर लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झाइयां कम होने लगेंगी। Also Read – नारियल तेल में ये 3 चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं, दाग-धब्बों और झाइयों का मिट जाएगा नामोनिशान

दही

दही की मदद से भी झाइयों को कम किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह को धो लें। इससे चेहरे पर नैचुरल निखार आएगा।

जायफल

जायफल भी हल्का करने में कारगर होता है। यह स्किन को साफ करने और चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 1-2 चम्मच में 1/4 चम्मच जायफल पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से काफी लाभ मिल सकता है।