Pew Research Center on Democratcy: भारत के 77 फीसदी लोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से संतुष्ट

0
264
Pew Research Center on Democratcy भारत के 77 फीसदी लोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से संतुष्ट
Pew Research Center on Democratcy : भारत के 77 फीसदी लोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से संतुष्ट

Pew Research Center Report On Democratic System, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत के 77 फीसदी लोग यहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था से संतुष्ट हैं। अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। दुनिया के 31 ताकतवर देशों में प्यू रिसर्च सेंटर ने यह पता लगाने के लिए सर्वे किया कि वहां के लोग लोकतंत्र से संतुष्ट हैं अथवा नहीं। सर्वे में भारत दूसरे पायदान पर आया। 77 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वह यहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था से संतुष्ट हैं। अब सरकार को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वालों यह रिपोर्ट जरूरी पढ़नी चाहिए।

ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया व अमेरिका की हालत खराब

दिलचस्प बात यह है कि अक्सर भारत v लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया व अमेरिका जैसे देशों की हालत खराब हैं। उनकी आधी से ज्यादा आबादी लोकतंत्र से खुश नहीं है। दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र कहलाने वाले अमेरिका की लगभग एक चौथाई आबादी ही वहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था से खुश है। 31 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक लोकतंत्र से संतुष्ट हैं तो 68 प्रतिशत असंतुष्ट हैं।

साउथ अमेरिकी देशों की स्थिति बदतर

रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के 52 प्रतिशत लोग वहां के लोकतंत्र से संतुष्ट हैं और 46 प्रतिशत असंतुष्ट हैं। वहीं नॉर्थ अमेरिकी देश मेक्सिको की आधी आबादी ही वहां के लोकतंत्र से खुश है। सबसे बुरा हाल साउथ अमेरिकी देशों का है। पेरू ऐसा देश है, जहां केवल 11 प्रतिशत लोग हीं लोकतंत्र से खुश हैं और 89 प्रतिशत लोगों ने नाखुशी जाहिर की है। कोलंबिया के 21 प्रतिशत लोग संतुष्ट और 77 प्रतिशत असंतुष्ट हैं। इसी तरह चिली में 30 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं और 66 प्रतिशत असंतुष्ट हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना में 54 प्रतिशत लोग वहां की डेमोक्रेसी से असंतुष्ट हैं।