व्यक्ति को ढूंढने में लगे गोताखोर
Yamunanagar News (आज समाज)यमुनानगर: पश्चिमी यमुना नहर पर परिवार के साथ मूर्ति विसर्जन करने गए व्यक्ति का पांव फिसल गया। जिस कारण वह यमुना में डूब गया। परिवार के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह गहरे पानी में चला गया। व्यक्ति के यमुना नगर में डूबने की घटना के बाद वहां खलबली मच गई। मौके पर भीड़ लग गई।

पुलिस ने खोताखोरों की मदद से युवक को पानी में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। सतीश शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि सतीश के छोटे भाई की 10 फरवरी को शादी होनी है। जिस कारण अभी से ही परिवार में तैयारियां चल रही हैं। सतीश के नहर में डूबने से परिवार में गम का माहौल है।

मूल रूप से बिहार का रहने वाला था सतीश

हादसा गली नंबर 14 के पास पश्चिमी यमुना नहर पर हुआ। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार का रहने वाला सतीश यमुनानगर में स्क्रैप का काम करता है। सतीश अपने परिवार के साथ आजाद नगर कॉलोनी में रह रहा था। बुधवार को सतीश और परिवार के अन्य सदस्य मां सरस्वती की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए यमुना नहर पर पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जित करते समय जैसे ही वह नहर के किनारे पर पहुंचे तो पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया।

जारी है सतीश की तलाश

सूचना मिलते ही पुलिस भी गोताखोरों के साथ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया। गोताखोर राजीव ने बताया कि देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सतीश अपने साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचा था। पैर फिसलने से नहर में डूब गया। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सिंबल पर मेयर और नगर परिषद के चुनाव लड़ेगी भाजपा, कांग्रेस ने आज बुलाई बैठक