Periods : जानिए पीरियड्स में क्या खाना हो सकता है नुकसानदेय

0
54
Periods

Periods: कई एक्सपर्ट्स को आपने कहते सुना होगा कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है? असल में, पीरियड्स के दौरान बॉडी से काफी मात्रा में ब्लड लॉस होता है। ब्लड लॉस होने के साथ-साथ शरीर में आयरन की कमी भी हो जाती है। वहीं, अगर डाइट में सही चीजें शामिल की जाएं और बुरी चीजों को बाहर निकाल दिया जाए, तो सेहत सही रहती है। कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं भी दूर होती है। आज इस आर्टिकल में आपको बात रहे हैं कि किस तरह की खाने की चीजें पीरियड्स को प्रभावित कर सकती हैं।

पीरियड्स को प्रभावित करने वाली खाने की चीजें-

नमक खाएं कम

पीरियड्स में महिलाओं को नमक का सेवन कम कर देना चाहिए। वैसे भी एक्सपर्ट की बात मानें, तो नमक की वजह से सेहत को बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं। नमक में सोडियम होता है। अगर कोई सोडियम का सेवन अतिरिक्त मात्रा में करता है, तो इससे ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी हेल्थ समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। इसी तरह, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को इसका सेवन कम करना चाहिए। इससे महिला को वाटर रिटेंशन, एडिमा और ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है।

मीठा खाने से बचें

किसी भी चीज की अति सही नहीं होती है। ऐसा ही मीठा खाने के साथ भी है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को खाने की क्रेविंग होती है। कुछ महिलाएं क्रेविंग को खत्म करने के लिए अतिरिक्त मीठा खा लेती हैं। यह सही नहीं है। इससे ब्लड शुगर का स्तर फ्लक्चुएट कर सकता है और बार-बार उनका मूड स्विंग भी हो सकता है।

कैफीन का सेवन सीमित करें

कई महिलाएं कैफीन का सेवन सिरदर्द को दूर करने के लिए करती हैं। जबकि, पीरियड्स में कैफीन का सेवन करना सही नहीं है। इससे वॉटर रिटेंशन, एडिमा और तीव्र सिरदर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि, जिन महिलाओं को कैफीन की आदत है, अगर वे इसका सेवन कम करती हैं, तो उन्हें इसकी कमी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पीरियड्स में कैफीन का सेवन पूरी तरह बंद न करें, लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन करना सही रहता है।

शराब से दूर रहें

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे सिरदर्द और ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हेल्दी चीजें पीनी और खानी चाहिए ताकि शरीर में एनर्जी की कमी न हो।

स्पाइसी फूड न खाएं

यूं तो स्पाइसी फूड का पीरियड्स पर सीधे-सीधे कोई असर नहीं पड़ता है। आप जो भी खाते हैं, इसका सीधा असर आपके पेट और पाचन क्रिया पर पड़ता है। लेकिन, अगर पीरियड्स के दौरान महिला बहुत ज्यादा मात्रा में स्पाइसी फूड का सेवन करती है, तो इससे पेट में जलन, डायरिया जैसी समस्या हो सकती है। डायरिया होने पर शरीर कमजोर हो सकता है, जिसका इनडाइरेक्ट असर पीरियड्स के लक्षणों पर पड़ता है।