Period pain: जानिए पीरियड्स के समय होने वाली तकलीफ से निजात पाने के उपाय

0
42
Period pain

Period pain: पीरियड्स की तकलीफ कई बार इतनी बढ़ जाती है कि महिलाओं को इससे आराम के लिए पेनकिलर तक खाना पड़ता है। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेन किलर खाए बिना भी आपको पीरियड्स क्रैम्प्स और दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको आपके किचन में पायी जाने वाली कुछ चीजों की मदद लेनी होगी।

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए

पीरियड्स के समय होने वाले दर्द से आराम पाने के लिए आप कुछ ऐसी नेचुरल चीजों का सेवन कर सकते हैं जिनमें दर्द कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसी कई चीजें आपके किचन में ही आसानी से मिल जाएगी क्योंकि, इनका इस्तेमाल हम रोजमर्रा की कूकिंग में भी करते हैं। शिल्पा मित्तल कहती हैं कि,‘’ मेरे पास अक्सर ऐसे लोग आते हैं जो पूछते हैं कि हम पीरियड के समय होने वाले दर्द में ऐसा क्या खाएं जिससे दर्द से आराम मिल सके। ऐसी कुछ चीजें हमारे आसपास ही आसानी से मिल सकती हैं”।

घी

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार देसी घीका सेवन करने से दर्द से आराम मिल सकता है। आप अपनी रोटी या दाल में थोड़ा-सा घी मिलाकर खा सकते हैं।

साबुदाना

हल्की-फुल्की साबुदाना की खिचड़ी खाने से भी दर्द से आराम मिल सकता है। इसी तरह साबूदाना की कांजी भी काफी कारगर होती है। साबुदाने की कांजी बनाने के लिए-

थोड़े-से साबुदाना 2 से 3 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर उसे उबालकर उसमें जीरा, नमक, नींबू का रस मिलाएं।

जीरा पाउडर

देसी घी के साथ थोड़ी-सी शक्कर और भूने जीरे का पाउडरमिक्स करें। इन सभी चीजों का एकसाथ सेवन करने से दर्द से आराम मिल सकता है।

पीरियड्स के पेन को कम करने के अन्य उपाय

पीरियड के दौरान होने वाली तकलीफों से बचने के लिए आपक पीरियड्स से कुछ दिनों पहले से ही कुछ बातों का ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। जैसे-

हमेशा संतुलित आहार ही खाएं।

फास्ट फूड से परहेज करें।

हाई प्रोटीन डाइट लें।

कमजोरी से बचने के लिए सत्तू पराठा, पनीर, दालें, फलियां, दूध और दही का सेवन करें।

नॉनवेज खाने वाले लोग अंडे, चिकन और मछली का सेवन करें।

घी, अलसी के बीज , बादाम, अखरोट और चिया सीड्स का सेवन करें।

साफ-सुथरा और घर का बना खाना खाएं।

हर 3-4 घंटें में कुछ खाते रहें।