Himachal News : भाजपा से जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह : जयराम ठाकुर

0
7
Himachal News : भाजपा से जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह : जयराम ठाकुर
Himachal News : भाजपा से जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने सोलन में सदस्यता अभियान की समीक्षा की

Himachal News (आज समाज), सोलन। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने सोलन में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए युवा वर्ग हो या महिलाएं सभी वर्गो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस तरह के तकनीक फ्रेंडली अभियान पहले देश में अन्य पार्टी द्वारा नहीं चलाए गए। तकनीकी से सदस्यता ग्रहण करने के अभियान में युवाओं से लेकर बुजुर्गों सभी में भारी उत्साह है।

आज पूरे देश से भाजपा को ऐतिहासिक सहयोग मिल रहा है। भाजपा देश की ही नही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा के आज पूरे देश मे सबसे ज्यादा सदस्य है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने की। इस बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल, जिला अध्यक्ष रतन पाल समेत पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और मन की बात दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। जो भारत के साथ-साथ दुनिया भर में प्रमुखता से सुना जाता है। इस कार्यक्रम को देश-दुनिया के लोगों भरपूर सहयोग मिला। मन की बात कार्यक्रम के दस साल पूरे होने पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी।निदा पक्ष ने बताया कि आजदस साल पहले विजयादशमी के दिन तीन अक्तूबर 2024 को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण शुरू किया गया था जिसके बाद से यह कार्यक्रम अनवरत वर्षों से चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Delhi CM News : दिल्ली सीएम ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें : Kumbh Mela 2025 Update : कुंभ मेले को लेकर रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला