Jalandhar By Poll Live Update : 181 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी

0
101
181 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी
181 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी

दोपहर 3.30 मिनट तक 42.6 प्रतिशत मतदान

Jalandhar By Poll Live Update (आज समाज)जालंधर। जालंधर पश्चिमी उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। सभी 181 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। सुबह जिस तरह वोटिंग हो रही थी उस रफ्तार से दोपहर में लोग मत का प्रयोग करने नहीं पहुंचे। दोपहर में गर्मी की वजह से वोट प्रतिशत धीमा हो गया है। दोपहर 3.30 बेज तक 42.6 प्रतिशत मतदान हो चुका है। एक से तीन बजे तक 2 घंटों में महज 8 फीसदी ही मतदान हुआ है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बुधवार को उपचुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।

कुल 171963 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

जालंधर पश्चिम में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,329 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बेशक यह चुनाव केवल एक ही विधानसभा सीट के लिए हो रहे हो लेकिन इससे प्रदेश की राजनीति का भविष्य तय होने वाला है।

इसी के चलते इस उपचुनाव में राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। चुनाव को लेकर खुद सीएम भगवंत मान ने जालंधर में कोठी किराए पर लेकर रह रहे है और अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार भी किया। इसी तरह से भाजपा और दूसरे राजनीतिक दलों ने भी अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान सूबे की 13 सीटों में से सबसे ज्यादा सीट कांग्रेंस के हाथ आई थी। वहीं भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा था।