Paris Olympics 2024 : Indian Hockey Team ने स्पेन को 2-1 हरा जीता ब्रॉन्ज़

0
161
Paris Olympics 2024 : Indian Hockey Team ने स्पेन को 2-1 हरा जीता ब्रॉन्ज़
Paris Olympics 2024 : Indian Hockey Team ने स्पेन को 2-1 हरा जीता ब्रॉन्ज़

Paris Olympics 2024 | Indian Hockey Team | पेरिस | सेमीफाइनल में हार के बाद भारत की गोल्ड व सिल्वर जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई थी लेकिन भारत के पास ब्रॉन्ज जीतने का मौका था। जिसे भारतीय हॉकी टीम ने खूब भुनाया। स्पेन के साथ ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से मैच अपने नाम किया। भारत की तरफ से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए।

हरमनप्रीत सिंह 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं। भारत के गोलकीपर श्रीजेश का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। उन्होंने ओलिंपिक से पहले ही सन्यास की घोषणा कर दी थी। अपने करियर के दौरान श्रीजेश ने भारत को कई अहम मौकों पर जीत दिलवाने में भूमिका निभाई है।

Paris Olympics 2024 : Indian Hockey Team ने स्पेन को 2-1 हरा जीता ब्रॉन्ज़

श्रीजेश ने ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 11 पेनल्टी कॉर्नर सेव किए थे। यह मैच पेनल्टी शूटआऊट में गया था, इसमें भी उन्होंने 2 शानदार सेव किए थे। इंडियन टीम ने ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता है। टोक्यो में इंडिया ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था।

ओलिंपिक में हॉकी का 13वां मेडल जीता

भारतीय टीम ने ओलिंपिक गेम्स में हॉकी में 13वां मेडल जीता है। यह टीम का चौथा ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले टीम 8 गोल्ड और एक सिल्वर जीत चुकी है।

52 साल बाद लगातार दो ओलिंपिक में हॉकी मेडल

भारत ने 52 साल बाद लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में हॉकी का ब्रॉन्ज जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1968 और 1972 के ओलिंपिक में लगातार दो मेडल जीते थे।

यह भी पढ़ें : 15 August 1947 Untold Stories Part 8 : 8 अगस्त 1947, शुक्रवार के दिन वेंकटाचार ने जोधपुर रियासत को पकिस्तान में जाने से बचा लिया…