Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra और उनके पति Raghav Chadha हाल ही में Priyanka Chopra के भाई Sidharth Chopra की शादी में शामिल हुए। इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा परिणीति का रिएक्शन, जब उनसे शादी के बारे में सवाल किया गया।
परिणीति का रिएक्शन – बस एक शब्द ‘लवली’
8 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिखीं। जैसे ही पैपराजी ने उनसे पूछा, “शादी कैसी रही?”, उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ सिर्फ “लवली” कहकर जवाब दिया और मीडिया को बाय बोलते हुए वहां से चली गईं।
प्रियंका-परिणीति के रिश्ते पर उठे सवाल?
परिणीति के इस छोटे से जवाब ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए। फैंस यह सोच रहे हैं कि वो अपने कजिन भाई की शादी में मेहमानों की तरह क्यों बैठी थीं? वे जश्न में आगे क्यों नहीं दिखीं, जबकि प्रियंका चोपड़ा शादी के हर फंक्शन में बढ़-चढ़कर शामिल थीं? क्या दोनों बहनों के बीच सब कुछ ठीक है या फिर कुछ खटास आ गई है?
परिणीति और राघव का लुक बना चर्चा का विषय!
शादी में परिणीति रेड ब्लाउज, जैकेट और खूबसूरत स्कर्ट में नजर आईं, जबकि उनके पति राघव चड्ढा व्हाइट कुर्ता और ब्राउन नेहरू जैकेट में बेहद डैशिंग लगे। कपल का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
प्रियंका ने शेयर किए शादी के हर पल!
प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई Sidharth Chopra और उनकी पत्नी Neelam की शादी के सभी फंक्शन्स – हल्दी, मेंहदी, संगीत और वेडिंग सेरेमनी – की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने शादी के बाद एक पोस्ट में लिखा: “एक जीवन भर के प्यार, हंसी, धूप और खुशियों के लिए #SidNee की शादी!”