Pankaj Tripathi: ट्रेन में सफर के दौरान पहली नजर में ही अपनी हमसफर को दिल दे बैठा था यह अभिनेता

0
134
Pankaj Tripathi ट्रेन में सफर के दौरान पहली नजर में ही अपनी हमसफर को दिल दे बैठा था यह अभिनेता
Pankaj Tripathi : ट्रेन में सफर के दौरान पहली नजर में ही अपनी हमसफर को दिल दे बैठा था यह अभिनेता

Bollywood News, (आज समाज), मुंंबई: अधिकतर लोगों को यह पता नहीं होगा कि बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी किस तरह अपनी हमसफर यानी पत्नी से पहली बार मिले थे। कहानी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, पकंज त्रिपाठी की पत्नी से पहली मुलाकात ट्रेन में सफर करते हुए हुई थी। एक बार जब पंकज ट्रेन में सफर कर रहे थे तो उनके बगल वाली सीट पर एक लड़की बैठी थी और पहली नजर में देखते ही पकंज उसे दिल दे बैठे थे। वही लड़की बाद में उनकी हमसफर बन गई।

मुफलिसी मेें हमेशा  साथ खड़ी रही पत्नी

इसमें कोई शक नहीं कि पकंज की कामयाबी में उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी का बड़ा योगदान है। पकंज त्रिपाठी ने अपने करियर में वो दौर भी देखा है, जब उनके पास कोई काम नहीं था। संघर्ष में भी उनकी पत्नी ने हमेशा उनका साथ दिया था। आठ वर्षों तक पंकज का पूरा खर्चा पत्नी ने उठाया था।

कई सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं अभिनेता

एक्टिंग के बादशाह कहलाने वाले पंकज त्रिपाठी ने स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दमदार रोल अदा किया है। उन्होंने अपने करियर में ‘दबंग 2′, ‘ओमकारा’, ‘न्यूटन’, ‘गुंजन सक्सेना’ , ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2′ ‘फुकर’, ‘मिमी’ ‘सिंघम रिटन’, ‘न्यूटन’, ‘लूडो’, और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।

आज महंगे अभिनेताओं में से एक हैं पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी आज फिल्म इंडस्ट्री के महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। बिहार जैसे राज्य की गलियों से निकलकर पंकज त्रिपाठी का मुंबई पहुंचना इतना आसान नहीं था। मुंबई आकर वह न स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठे और न ही यहां रेलवे स्टेशन पर सोए। हालांकि उनके संघर्ष की कहानी दुखभरी रही है। वह अक्सर अपनी लव स्टोरी पर बात करते नजर आते हैं। पत्नी मृदुला त्रिपाठी से पंकज कितना प्यार करते हैं, वह अक्सर इसका भी जिक्र करते रहते हैं।

काफी अनोखी है पंकज की लव स्टोरी

अभिनेता की लव स्टोरी भी काफी अनोखी है। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि वह जवानी के दौर में दिल हाथ में लेकर घूमा करते थे, लेकिन जिस किसी से प्यार का इजहार करते थे, पहले उनसे पूछ लेते थे कि शादी करेंगी। पकंज त्रिपाठी ने इंटरव्यू में यह बात खुद कही थी।

पढ़िए पंकज की जुबानी, ट्रेन के सफर की कहानी

अपनी लव स्टोरी का खुलासा करते हुए पंकज ने कहा था, मैं एक बार ट्रेन में ऊपर वाली बर्थ पर बैठकर सफर कर रहा था और मुझे नीचे बगल की ही बर्थ पर बैठी लड़की दिखीं। मैं उनसे बार-बार पूछ रहा था कि आपको किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है। एक अंकल ने तो यहां तक कह दिया था कि जोड़ी सही है आप दोनों की। उस अंकल की यह बात सुनकर तक मृदुला भी खूब हंसी थी। 

यह भी पढ़ें :  Sapna Choudhary Biopic: मशहूर हरियाणवी डांसर की बायोपिक ‘मैडम सपना’ पर काम शुरू