Aaj Samaj (आज समाज), Panipat Rural MLA Mahipal Dhanda, पानीपत : महर्षि दयानंद पार्क सोसायटी सेक्टर 25 पानीपत द्वारा आज पौधारोपण किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा और विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा सदस्यता अभियान के प्रांत प्रमुख एवम पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने शिरकत की। पार्क में कुल 50 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. राजबीर आर्य, वैदिक परिवार पानीपत के प्रधान डा. पवन बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सुरेंद्र ठकराल, जनक राज अरोड़ा, विजय गुलाटी, श्याम गोयल, जगदीश चोपड़ा, आरवी चोपड़ा, निर्मल आर्या, श्रेया आर्या, शालू जुनेजा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Karnal News : करनाल में एक व्यापारी से करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग करने वाले दो गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : Municipal Corporation Yamunanagar : सड़के बनी नहर एक करोड़ के नगर निगम की सफाई के दावों की खुली पोल