Panipat News : ”मेरा अधिकार मेरी सुरक्षा”  कार्यक्रम में पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

0
189
Women's Commission Chairperson Renu Bhatia reached the program "My Rights, My Security".

(Panipat News) पानीपत। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया  द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शीर्षक ”मेरा अधिकार मेरी सुरक्षा” रहा। मार्था फेडरल फाउंडेशन के माध्यम से रक्षेरा गांव पानीपत में पॉक्सो की जागरूकता के लिए गांव की चौपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत वहां पर रहने वाली सभी महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया और साथ में पढ़ाई के महत्व की जानकारी भी दी किस प्रकार महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति लड़ाई लड़ सकती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान वहां पर गांव के सरपंच, समालखा की पार्षद श्रीमती रेनू धीमान, महिला थाना पानीपत की एस.एच.ओ.आशा दहिया पानीपत जिले की प्रोटेक्शन ऑफिसर रजनी गुप्ता और हरियाणा राज्य महिला आयोग की टीम भी उपस्थिति रही।