Panipat News चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रशासन का रुका पीला पंजा, अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर हुए सक्रिय 

0
374
Yellow claw of administration stopped amid election excitement, colonizers who cut illegal colonies became active
पानीपत। चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रशासन का रुका पीला पंजा तो अवैध कालोनी काटने वाले कॉलोनाइजर हुए सक्रिय जगह-जगह काटी जा रही है अवैध कॉलोनियां। यह आरोप जोगेंद्र स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में लगाते हुए कहा कि कुछ सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों के मिलीभगत से पानीपत में धड़ल्ले से अवैध कालोनी विकसित करने का काम जोरों पर है। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि इन विभागों को सरकार की हिदायतें होने के बाद भी नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी बनाने का काम और तहसील में नियम 7 ए की वायलेंस करके रजिस्ट्री होने का खेल जोरों पर है। इसमें कुछ भाजपा नेताओं के संरक्षण में भी इस प्रकार की कॉलोनियां विकसित की जा रही है। बाबरपुर ड्रेन बाईपास के दोनों तरफ धड़ल्ले से अवैध गोदाम बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कॉलोनाइजरों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए और इन अवैध कॉलोनी पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाए।