Panipat News : आर्य बाल भारती स्कूल के परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया

0
57
World Health Day was celebrated with full devotion and respect in the premises of Arya Bal Bharti School

(Panipat News) पानीपत। आर्य बाल भारती स्कूल के परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 अशोक आर्य ने की। इस अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम भी चलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने अहम भूमिका अदा की । इस अवसर पर ऋषि दयानंद, स्वामी श्रद्धानन्द, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और आचार्य बलदेव को भी सभी वक्ताओं ने याद किया।

कार्यक्रम को उप प्राचार्य जगदीश चहल और परवीन कुमार ने भी संबोधित किया यह जानकारी विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य ने दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर अशोक आर्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और प्रकृति की गोद में रह कर ही मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। इसी के दृष्टिगत आज विद्यालय परिसर में पीपल, बरगद , नीम और जामुन के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि वैदिक धर्म में प्रकृति उपासना का विधान है। प्रकृति के निकट रह कर ही मानव सांसारिक सुखों का आनंद ले सकता है। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही भी जीवन को नर्क बना सकती है। इसलिए सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति ओर अधिक सावधान रहना होगा।

Panipat News : अज्ञात युवकों द्वारा घर में घुसकर लाठी डंडों से पूरे परिवार को पीटने के आरोप में गांव में महापंचायत का आयोजन

  • TAGS
  • No tags found for this post.