Panipat News: सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे कार्यकर्ता : विधायक प्रमोद विज

0
159

पानीपत। भाजपा पानीपत शहरी विधानसभा के द्वारा आयोजित विस्तारित मंडल कार्यकारिणी की बैठक में विधायक प्रमोद कुमार विज ने सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए हमें दिन-रात मेहनत करनी होगी, सरकार के द्वारा किए गए 10 सालों के जनकल्याणकारी कार्य जनता तक पहुंचाने होंगे। विधायक ने कृष्णपुरा मंडल एवं तहसील मंडल की कार्यकारिणी को संबोधित किया, विधायक ने कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित कर मां भारती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा, रविन्द्र भाटिया, भाजपा पानीपत की जिला उपाध्यक्ष हेमा रमन, मंडल अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, महामंत्री राजवीर चौहान एवं ऋषि पाल रावल सहित समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे।