नारी कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया होली का त्योहार 

0
279
Panipat News/Women's Welfare Committee celebrated Holi festival with pomp
Panipat News/Women's Welfare Committee celebrated Holi festival with pomp
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। नारी कल्याण समिति की ओर से समिति की प्रधान कंचन सागर के निवास स्थान पर होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। बृज की होली को याद करते हुए समिति की सभी सदस्याएं भाव विभोर हो गईं। कार्यक्रम का प्रारंभ गायत्री मंत्र, प्रार्थना और दीप प्रज्वलित कर के किया गया। तत्पश्चात गुलाल से टीका करते हुए सभी सदस्याओं का स्वागत किया गया। रंग बिरंगे रंगों-फूलों से सजी रंगोली बहुत आकर्षक लग रही थी। कार्यक्रम के अन्तर्गत होली से संबंधित प्रश्नोंतरी की गई।

राधा कृष्ण संग नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली

राधा कृष्ण के स्वरूप में बने बच्चों ने अपने नृत्य से सभी को ऐसा मंत्र मुग्ध किया। जैसे राधा कृष्ण साक्षात् प्रकट हो गोपियों संग होली खेलते हुए नृत्य कर रहें हों। समिति की सदस्या बबिता, सुगंधा, माधवी, रश्मि, सरोज, तृप्ता, बिमला, शोभा, कंवल सोईं, नीतू छाबड़ा ने भी राधा कृष्ण संग नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली। रश्मि अखौरी, माधवी वर्मा, शोभा गोयल, सुनीता गुलाटी, नीलम मेहता, शारदा ने  राधा कृष्ण के भजन सुनाए। ज्योत्स्ना गर्ग ने कृष्ण जी के चमत्कार की कुछ घटनाएं साझा की।

रंगों से होली न खेलकर फूलों की होली खेलें

समिति की प्रधान कंचन सागर ने होली के त्योहार की महिमा बताते हुए सभी को पक्के रंगों से होली न खेलकर फूलों की होली खेलने का लुत्फ़ उठाने को कहा। रवि मल्होत्रा का स्वागत किया गया। आराध्या, सिया और सुगंधा के नृत्य को ख़ूब सराहा गया। समिति की सभी सदस्याओं के द्वारा लाए गए अलग-अलग छप्पन भोग द्वारा कन्हैया का भोग लगाते हुए उस महाप्रसाद का सभी ने आनन्द उठाया। इन के अतिरिक्त डा.कुंजल प्रतिष्ठा, वीना भाटिया, मोना कालड़ा, आराध्या सागर, सांझी सागर और सिया मल्होत्रा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Hair Care Tips: होली के रंगों से बचाएं अपने बालों को, ऐसे करें बालों की केयर

यह भी पढ़ें :राज्य होटल प्रबंधन संस्थान विद्यार्थियों को देगा जेएनयू की डिग्री

यह भी पढ़ें : एचएसजीपीसी ने संभाली करनाल तथा तरावड़ी के गुरुद्वारे की सेवा

Connect With Us: Twitter Facebook