Panipat news नारी कल्याण समिति ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया

0
159
पानीपत। नारी कल्याण समिति की ओर से समिति की प्रधान कंचन सागर के निवास स्थान पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम गायत्री मंत्र से किया गया।तत्पश्चात अपने भारत देश पर गर्वित होते हुए समिति की सभी सदस्याओं ने ओलम्पिक खेलों में मनु भाकर, नीरज चोपड़ा और विनेश फोगाट को नाम कमाने व सफलता हासिल करने पर देश को बधाई दी और कलकत्ता निर्भया कांड पर भारत की बेटियों के लिए दुआएं मांगी। समिति की सदस्याओं द्वारा जन्माष्टमी से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई। यह जानकारी नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर और पूर्व प्रधान सुमन सिंगला ने संयुक्त रूप से दी। उप-प्रधान ज्योत्सना गर्ग एवं सरोज आहुजा ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। वहीं शोभा गोयल, बिमला गुप्ता और रवि मल्होत्रा ने कहा कि जन्माष्टमी वाले शुभ दिन पर भूलकर भी गोवंश को परेशान नहीं करना चाहिए, इससे कान्हा जी रुष्ट हो सकते हैं।
बबिता गर्ग, निशा गर्ग, सुनीता गुलाटी, नैंसी रहेजा ने नृत्य प्रस्तुत किया। रश्मि अखोरी, संगीता अरोड़ा, ज्योति रहेजा ने श्री कृष्ण आरती के बाद अपने हाथों से बना कर लाए प्रसाद से कृष्ण जी को भोग लगा कर सबने उस महाप्रसाद का सभी ने आनन्द उठाया। सुमन सिंगला, नीलम मेहता, शशि शर्मा ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भाव  विभोर होते हुए श्री कृष्ण द्वारा की गईं लीलाओं की रोचक जानकारियाँ दीं। नीतू छाबड़ा ने सब का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन ज्योत्सना गर्ग ने किया। पूर्व प्रधान सुमन सिंगला, पूर्व प्रधान शशि शर्मा, नीतू छाबड़ा, रवि मल्होत्रा, शोभा गोयल ने भजनों से मन मोह लिया। नीतू छाबड़ा, ज्योति रहेजा, रश्मि सैनी और बबिता गर्ग ने नृत्य की भाव भंगिमाओं से सब का मन मोह लिया। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में ज्योत्सना गर्ग, राज नन्दा,नीतू छाबड़ा,सांझी सागर, कंवल सोईं, शोभा गोयल, रवि मल्होत्रा, ज्योति रहेजा,सरोज आहुजा,नीलम मेहता,शशि शर्मा, बबिता गर्ग, रश्मि सैनी, सुगंधा गर्ग, संगीता अरोड़ा,नैंसी रहेजा, मोना कालड़ा,आराध्या सागर आदि ने सहयोग दिया। यजमान रश्मि सैनी ने पांच समय पर पहुंचने वाली सदस्याओं को उपहार दिए।