आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। 15वीं हरियाणा राज्य ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को एमजेआर संस्थान में सम्मानित किया व बधाई दी। खिलाड़ियों को अभ्यास निरन्तर करते रहना चाहिए। इससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होता हैं।
इसका आयोजन एमएएसडी पब्लिक स्कूल में 24 जुलाई को किया गया। इस प्रतियोगिता में पानीपत, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा के खिलाड़ियों  ने भाग लिया।

 

Panipat News/Winners of 15th Haryana State Grappling Competition honored

एकेडमी के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण पदक 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते

यह जानकारी देते हुए कोच, मुकेश सरोहा ने बताया कि एमजेआर एकेडमी के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण पदक 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते, जिसमें से स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अंशुल सरोहा, शिवराज सरोहा, अजय , प्रीति, निकिता, सीमा, ऋतु, गोपाल, प्लाक्षा, लक्की, अम्बर, योगेश, सुन्नी आदि शामिल है। रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी चिराग, नीतीश। कांस्य पदक जितने वाला खिलाड़ी यश है। इस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आने वाले खिलाड़ी अगले महीने होने वाली नेशनल ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो कि जिला सोनीपत हरियाणा में 18 से 21 अगस्त को होने जा रही है।