Panipat News वृंदावन ट्रस्ट ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया

0
73
पानीपत। भाटिया कॉलोनी स्थित शनि मंदिर में बुधवार को वृंदावन ट्रस्ट पानीपत ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया। सभी महिलाओं ने हरियाली पर्व पर हरे वस्त्र पहने, झूला झूला व पारंपरिक गीत गाए। महिलाओं ने इस दौरान नृत्य भी किया, सावन के खानपान का आनंद लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल, महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि आज के दिन बिहारी जी दर्शन देते हैं। संरक्षक विकास गोयल व दिनेश गर्ग ने कहा कि यह पर्व परंपरा, उत्साह का मिश्रण है। कार्यक्रम का संचालन गोरस बंसल, सुदेश बंसल ने किया ने किया। मौके पर सुनीता भारद्वाज, सोमदत्त, मंजू गोयल, अमृत मान, संगीता शर्मा, ज्योति, नीलम, नेहा, बाला व संतोष मौजूद रही।