Panipat News मतदान लोकतंत्र का आधार : नायब सैनी

0
83
Panipat News Voting is the basis of democracy: Nayab Saini
Panipat News Voting is the basis of democracy: Nayab Saini
पानीपत। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर स्थानीय एमजेआर संस्थान के परिसर में पन्ना प्रमुख सम्मलेन का आयोजन किया गया | इस सम्मलेन के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे जबकि पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, नगर निगम चुनाव प्रभारी डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी अशोक गुर्जर विशेष अतिथि रहे, जबकि पूर्व सांसद संजय भाटिया, राजेन्द्र शर्मा हल्दाना, गजेन्द्र सलूजा, कृष्ण छोक्कर, रोशन लाल माहला, आरडी कल्याण, नवीन भाटिया, राहुल विज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।  सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंच संचालन के माध्यम से भाव विभोर कर दिया| कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदेमातरम् के साथ हुआ। सीएम नायब सैनी ने अगले दो दिनों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने की अपील करते हुए कहा कि वे मतदाताओं को प्रेरित करें कि 9 मोर्च को मतदान के बाद ही जलपान करें।

कमल खिलने से ही होगी कोमल की जीत : नायब सैनी

पानीपत नगर निगम चुनाव के तहत मतदान से दो दिन पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण कड़ी हैं| बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में रिकॉर्ड मतों से भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद हरियाणा और दिल्ली में भी भाजपा ने एतिहासिक जीत हासिल की| अब हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा के कार्यकर्ता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं |
पानीपत नगर निकाय चुनावों के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में सैनी ने पानीपत को मौका मिला है कि अधिकतम मतदान के मामले में एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाएं |
सीएम नायब सिंह सैनी ने भरोसा जताया कि बीजेपी नगर निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद हरियाणा में तीन गुना तेजी से काम होगा|
पन्ना प्रमुख सम्मेलन को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज और सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलूजा ने भी संबोधित किया| इन सभी नेताओं ने 9 मार्च रविवार को सभी बूथों पर अधिकतम मतदान करवाने की अपील की।
  • TAGS
  • No tags found for this post.