वंदे भारत केंद्र की हरियाणा को बड़ी सौगात: सांसद संजय भाटिया
Panipat News/Vande Bharat Center's big gift to Haryana: MP Sanjay Bhatia
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। वीरवार को सांय करीब 4 बजे वंदे भारत ट्रेन का पानीपत जंक्शन पहुंचने पर करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया,विधायक प्रमोद विज,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से वर्षा कर स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र के प्रयास से हाईवे व रेलवे में काफी सुधार हुआ है। वंदे भारत ट्रेन के चलने से हरियाणा के यात्रियों को फायदा होगा। यहां के यात्री दिल्ली और हिमाचल का सुहाना सफर कर सकेगें। सांसद संजय भाटिया ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व ट्रेनों के देर से आने के कारण लोग परेशान हो जाते थे।
Panipat News/Vande Bharat Center’s big gift to Haryana: MP Sanjay Bhatia
हरियाणा को 4 नई सुपर फास्ट ट्रेनों की सौगात देने पर आभार जताया
इन आठ वर्षों में ट्रेनों की स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा को 4 नई सुपर फास्ट ट्रेनों की सौगात देने पर आभार जताया। लोगों ने वंदे भारत का पानीपत जंक्शन में पहुंचने पर फूलों की वर्षा कर उमंग व उत्साह से स्वागत किया। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि ऐतिहासिक नगरी में खुशी की लहर है। नई-नई ट्रेनों के पटड़ी पर दौड़ने से पता चलता है भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हितो का हमेशा ध्यान रखा है। यह ऐतिहासिक क्षण है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
Panipat News/Vande Bharat Center’s big gift to Haryana: MP Sanjay Bhatia
मोदी सरकार की यह बड़ी उपलब्धि
भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वंदे भारत के शुरू होने से चार राज्यों के यात्रियों को फॅायदा होगा। उन्होंने बताया कि पानीपत के साथ -साथ हरियाणा के यात्रियों में वंदे भारत के चलने से खुशी की लहर है। मेयर अवनीत कौर ने बताया कि मोदी सरकार की यह बड़ी उपलब्धि है। पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने रेलवे में बहुत सुधार किया है। अब ट्रेन का सफर हवाई जहाज के सफर की तरह हो गया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले महीने जौधपुर गये थे। उन्होंने रेल मंत्री को मेल भेज कर यात्रियों को रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की थी।