22 और 23 दिसंबर को होगा खेलो इंडिया गेम्स के लिए ट्रायल
Panipat News/Trial for Khelo India Games to be held on December 22 and 23
मध्यप्रदेश करेगा अब की बार खेलो इंडिया का आयोजन
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह रेढु ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 22 व 23 दिसंबर को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए वालीबाल, कबड्डी व फुटबाल सहित चार स्पर्धाओं के लिए ट्रायल का आयोजन पंचकूला, रोहतक व गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्क शीट को साथ लेकर जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया का आयोजन मध्यप्रदेश में होना होना तय हुआ है।
सभी खिलाड़ी चयनित स्थान पर निर्धारित समय पर पहुंच कर दस्तक देंगे
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ट्रायल की जो तिथि निर्धारित कि गई है उसके अनुसार 22 दिसंबर को वालीबाल(लड़कों)की व 23 दिसंबर को वालीबाल (लड़कियों) की ट्रायल का आयोजन ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को कबड्डी, भारतोलन अंडर 70 (लडक़ों) व 23 दिसंबर को कबड्डी, भारतोलन अंडर 70 (लड़कियों) की ट्रायल का आयोजन सर छोटू राम स्टेडियम रोहतक में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को फुटबाल की ट्रायल का आयोजन राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गुरुग्रम में किया जाएगा। ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए आधार कार्ड, दंसवी की मार्क शीट को साथ लेकर जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन चारों स्पर्धाओं के लिए ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ी चयनित स्थान पर निर्धारित समय पर पहुंच कर दस्तक देंगे।