Panipat News एसडी पीजी कॉलेज में किया तिरंगा यात्रा का आयोजन

0
65
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कॉलेज प्रांगण में एनएसएस के लगभग 100 कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा हाथ में लेकर देश, समाज और समस्त मानव कल्याण की शपथ ली और तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, एनएसएस प्रभारी डॉ राकेश गर्ग और डॉ संतोष कुमारी की अगुआई में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रधान दिनेश पवन गोयल ने कहा कि सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान देश को नई उर्जा और गति प्रदान करेगा।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने तिरंगे को फहराते समय कुछ सावधानियां बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराते समय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि रहे। हमें कभी भी गंदा या फटा हुआ झंडा नहीं फहराना चाहिए। तिरंगे को कभी भी उल्टा नहीं फहराना चाहिए। झंडे को कभी भी किसी के समक्ष झुकाना नहीं चाहिए। इस बात का ध्यान रहे की तिरंगे के आसपास कोई दूसरा ध्वज न तो उससे ऊंचा हो और न ही उसकी बराबरी पर हो। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने देश की एकता और अखंडता को संजोने की शपथ ली।