श्रीदेवी मंदिर में तीन दिवसीय हवन आयोजित

0
325
Panipat News/Three day Havan organized in Sri devi Mandir Panipat
Panipat News/Three day Havan organized in Sri devi Mandir Panipat
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। गीता साधक मंडल द्वारा श्रीदेवी मंदिर में दूसरे दिन भी 18 कुंडो पर गीता के 6 अध्यायों द्वारा हवन किया गया। उल्लेखनीय है कि पानीपत में यह तीन दिवसीय हवन लगातार 70 वर्षों से गीतानंद स्वामी भिक्षु द्वारा किया जाता आ रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13, 14 व 15 मार्च को 3 दिवसीय हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान गीता के 6 पाठ किए व विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया गया और साथ ही हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया। तत्पश्चात हरि ओम नमः की माला का जाप किया गया।

मनुष्य जैसी सोच रखता है वह वैसा कर्म करता है

स्वामी गीतानंद महाराज भिक्षु व स्वामी मुक्तानंद महाराज भिक्षु की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि गीता में कहा गया है जो मनुष्य जैसी सोच रखता है वह वैसा कर्म करता है। उसे अगला जन्म भी वैसा ही मिलता है। मनुष्य तीन तरह के जन्म प्राप्त कर सकता है। देवता, दानव और मनुष्य का जन्म अपने कर्मों से प्राप्त करता है। इस मौके पर राणा शाह, हरिओम तायल, कुलदीप सिंगला, सुधीर जिंदल, वेद प्रकाश मित्तल, अशोक गुप्ता, अनिल गर्ग, यशपाल, प्रवीण गर्ग, योगेश, लालचंद तायल, राजेंद्र गुप्ता, बाला देवी, सीमा, पिंकी, सुषमा, बेला, सुमन, तृप्ति आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अवैध खनन करने वालों के खिलाफ तत्काल करवाएं एफआईआर : उपायुक्त अनीश यादव

यह भी पढ़ें :हर्ष फायरिंग है अपराध इससे बचें, अन्यथा होगी कार्रवाई : एसपी

यह भी पढ़ें : इंद्री में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया राजकुमार सैनी के बिगड़े बोल

Connect With Us: Twitter Facebook