अपने ही पोते और बेटों ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला

0
224
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जिले के गांव गढ़ सरनाई में एक एकड़ जमीन के लिए अपने ही अपनों के दुश्मन हो गए हैं। जमीन पर कब्जा लेने के लिए बदमाश किस्म के पोते और उसके पिता व चाचा ने बुजुर्ग दादी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। उसका गला घोंट का जान से मारने का भी प्रयास किया। आरोपियों ने महिला के एक बेटे पर भी पिस्तौल तानी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी उसकी करीब एक एकड़ जमीन हड़पना चाहता है

जानकारी मुताबिक सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ सरनाई निवासी 70 वर्षीय फूलपति ने बताया कि उसका पोता नरेंद्र पुत्र भाल सिंह, बेटा भालसिंह व जयपाल उसकी कृषि भूमि को हड़पना चाहते हैं। महिला ने बताया कि आरोपियों ने जबरदस्ती लाठी-जेली, गंडासी से उस पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की है। आरोपियों ने उसका गला दबा कर जान से भी मारने का प्रयास किया। बेटे धनपत के घर में वह रहती है, आरोपियों ने धनपत पर देसी पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपियों ने धनपत से ट्रैक्टर छीन लिया। महिला का कहना है कि उसका पोता नरेंद्र बदमाश किस्म के व्यक्तियों के बीच रहता है। इसी बात का वह पूरे कुनबे पर धौंस जमाता है। उसने अपने पिता भाल सिंह को भी बड़े-बड़े सपने दिखा कर अपने साथ किया हुआ है। आरोपी उसकी करीब एक एकड़ जमीन हड़पना चाहता है, जबकि उसने इस जमीन पर कोर्ट से स्टे भी लिया हुआ है। आरोपी धमकी देता है कि उसकी बड़े-बड़े बदमाशों से पहचान है। पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: अब जो हकूमत के खिलाफ लड़ता है उसको भी आतंकवादी कहां जा रहा है :अमृतपाल सिंह

ये भी पढ़ें :आदमपुर में भव्य जीत के साथ भव्य बने विधानसभा के सबसे युवा विस सदस्य : मनोहर लाल

Connect With Us: Twitter Facebook