Panipat News हर्षोल्लास से मनाया तीज पर्व और अलंकरण समारोह 

0
69
Teej festival and adornment ceremony celebrated with pomp Panipat News
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आज हरियाणा की लोक संस्कृति का प्रसिद्ध पर्व हरियाली तीज बड़े ही हर्ष पूर्वक मनाया गया। आज के रंगारंग पर्व के मुख्य आकर्षण अंतर सदन रंगोली,नृत्य, मेहंदी,गायन, नेल आर्ट, फूड फैस्टा इत्यादि प्रतियोगिताएं रही। अन्तर सदन नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दयानंद सदन ने प्राप्त किया तो द्वितीय स्थान पर विवेकानंद सदन और तृतीय स्थान पर टैगोर हाउस रहा। इसी प्रकार मेहंदी में नेहरू सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा, और टैगोर सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।नेल आर्ट प्रतियोगिता में दयानंद सदन प्रथम स्थान पर रहा , विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और टैगोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फूड फैस्टा में विवेकानंद सदन प्रथम स्थान पर तो टैगोर सदन ने दूसरा, नेहरू सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली का विजेता टैगोर सदन रहा तो विवेकानंद ने दूसरा स्थान हासिल किया और नेहरू सदन की रंगोली तीसरे स्थान पर रही।
वहीं छात्राओं की नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए सदन के कप्तान, वाइस कैप्टन,गतिविधि कैप्टन ,स्पोर्ट्स कैप्टन इत्यादि का चुनाव करके उन्हें अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सभी पदाधिकारियों ने पद और निष्ठा की शपथ ग्रहण की। संजना डागर को विद्यालय की हेड गर्ल चुना गया तो उसका साथ निभाने के लिए भूमिका को वॉइस हेड गर्ल चुना गया। जूनियर विंग की तरफ से माही को हेड गर्ल तथा अनाया  को वाइस हेड गर्ल का पद दिया गया। नेहरू सदन की कैप्टन अंजलि पाल, दयानंद सदन की कप्तान राधिका टैगोर सदन में कैप्टन का पदभार आराध्या एवं विवेकानंद सदन में कप्तान की जिम्मेदारी सरबजोत को दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या  मीनाक्षी अरोड़ा ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। मंच संचालन कुमारी संजना और कुमारी भूमिका ने कुशलतापूर्वक किया। उल्लास भरे माहौल में आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।