Panipat News श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रधान बने सुनील जैन

0
145
श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रधान बने सुनील जैन
पानीपत। पानीपत की प्राचीन संस्थाओ में से एक श्री दिगंबर जैन पंचायत पानीपत के चुनाव आज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। स्थानीय जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में सुभाष जैन एवं रविंद्र जैन ने चुनाव में चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। चुनाव की प्रक्रिया प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुई जिसमें चुनाव अधिकारियों ने सभी चारों उम्मीदवारों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी सुभाष जैन ने बताया किसी श्री दिगंबर जैन पंचायत के चुनाव हर 3 वर्ष में कराए जाते हैं और इस वर्ष भी अपने समय पर चुनाव हुए है। उन्होने बताया कि इस वर्ष प्रधान एवं सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। प्रधान पद सुनील जैन ने जीत हासिल की वहीं सचिव पद पर मनोज जैन ने जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी रविन्द्र जैन ने बताया कि प्रधान पद सुनील जैन 189 को वोट मिले और भूपेंद्र जैन को 171 वोट मिले, वहीं सचिव पद पर मनोज जैन को 197 वोट मिले और दीपक जैन को 166 वोट मिले।