आवारा सांड ने व्यक्ति पर किया हमला, हालत नाजुक

0
199
Panipat News/Stray bull attacked the person
Panipat News/Stray bull attacked the person
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शहर के असंध रोड पर गोकुल गार्डन के पास एक राहगीर पर सांड ने हमला कर दिया। सांड ने पहले राहगीर को टक्कर मारी, फिर उसे सींग पर उठा लिया और एक के बाद एक कई बार पटक -पटक कर मारा। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से सांड को वहां से भगाया। घटना की सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को वहां से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

सांड ने राहगीर के पेट में सींग मारे, जिससे पेट का मांस फट गया

जानकारी मुताबिक सांड ने राहगीर के पेट में सींग मारे। जिससे पेट का मांस फट गया। मांस फटने के बाद भीतर से आंतड़ियां बाहर आ गई। इसके अलावा हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर आया है। व्यक्ति की हालत इतनी नाजुक बनी हुई थी कि वह अपना नाम भी सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को नहीं बता पाया। इसी वजह सिविल अस्पताल में उसकी अज्ञात के नाम से स्लिप बनाई गई। एक के बाद एक लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद लोगों का गुस्सा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। हालांकि हर बार टेंडर पहले से अधिक दाम में छूटता है। कागजों में पशु उठान का काम शुरू भी होता है, लेकिन धरातल पर हालत और भी बदतर होते जा रहे हैं।

टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी हालत वैसे के वैसे

अनेकों बार टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी हालत वैसे के वैसे ही बने हुए हैं। करीब 2 माह पहले नगर निगम की मेयर अवनीत कौर बरसत रोड स्थित कृपाल आश्रम में समाजसेवियों के बीच पहुंची थी। यहां वह रोईं भी थी। हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगी थी। साथ ही पशु उठान के लिए जनता से एक और मौका भी मांगा था। इसके बाद पूरे जोर शोर से शहर में पशु उठान के नाम पर व्यवस्थाओं को जांचा जाने लगा था। आनन-फानन में पहले से महंगा टेंडर भी खोला गया था, मगर कुछ ही दिन बीत जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

ये भी पढ़ें : दीपावली पर पटाखों का प्रयोग ना करके दीप जलाकर ही दीपावली का पर्व मनाएं : सिविल सर्जन

ये भी पढ़ें :यूपी के धान की एंट्री नही होने दी जाएगी : मंडी सचिव

ये भी पढ़ें : बी.आर.डी.एम. पब्लिक स्कूल में कंडील व झालर बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ये भी पढ़ें : हर घर खुशियों की दीपावली थावर को पक्का मकान देगा संस्थान

Connect With Us: Twitter Facebook