आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होनहार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने विद्यालय का भ्रमण किया। विद्यालय के प्राचार्य मनीष घनघस द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम चोपड़ा ने कहा कि बच्चों के जीवन में खेल बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता है हालांकि, ये उनकी गतिशीलता और उस अनुभव पर अधिक निर्भर होता है जो उनके पास पहले से होता है। किसी भी खेल में रुचि, पूरे विश्वभर में पहचान और जीवन भर के लिए उपलब्धी प्रदान कर सकती है। खेल की चुनौतियों का सामना करना हमें जीवन की अन्य चुनौतियों से निपटने के साथ ही इस प्रतियोगी संसार में जीवित रहना भी सिखाता है।
प्रेरणा भगवान से उपहार के रुप में प्राप्त होती है
कुछ खिलाड़ी खेलों में अपने बचपन से ही, कुछ भगवान के उपहार के रुप में जन्म से ही रुचि रखते हैं हालांकि, उनमें से कुछ लोग किसी विशेष खेल में अपनी रुचि बनाते हैं, ताकि वो जीवन में धन और प्रसिद्धि प्राप्त कर सकें। हम में से कुछ को अपने माता-पिता, अध्यापकों या प्रसिद्ध खिलाड़ी से प्रेरणा प्राप्त करने और प्रोत्साहित होने की आवश्यकता होती है हालांकि, हम में से कुछ को ये प्रेरणा भगवान से उपहार के रुप में प्राप्त होती है। खेलों में रुचि रखने वाले एथलीट अपने सबसे अच्छे प्रयासों के साथ खेलते हैं, चाहे फिर वो हारे या जीतने से वंचित रह जाए, पर वे कभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों को करना नहीं छोड़ते। समारोह मे प्राचार्य मनीष घनघस ने भी सम्बोधित किया।
ये भी पढ़ें : मन की बात के जरिए मोदी ने दिया देश के नाम बड़ा संदेश : आजाद सिंह
ये भी पढ़ें : सड़क हादसे में एक वकील की हुई मौत
ये भी पढ़ें : मातृशक्ति उद्यमिता योजना से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं : डीसी
Connect With Us: Twitter Facebook