Panipat News आर्य समाज के 150 वें स्थापना वर्ष पर विशेष चीजों का होगा उद्घाटन

0
79
Special things will be inaugurated on the 150th foundation year of Arya Samaj
पानीपत। आर्य समाज मॉडल टाउन में आर्य समाज के 150 वें स्थापना वर्ष पर विशेष चीजों का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में ऋग्वेद आंशिक श्रावणी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के ब्रह्माचार्य नंद किशोर शास्त्री होंगे। विशेष सहयोग आचार्य सानंद व आचार्य राजकुमार होंगे। कार्यक्रम में मुनि शुचिषद वानप्रस्थ एवं भजनों उपदेशिका बहन अंजलि आर्या शिरकत करेंगी। बुधवार को सुबह व शाम को यज्ञ के अलावा भजन व प्रवचन होंगे। 11 अगस्त को 150वें स्थापना वर्ष पर महर्षि दयानंद दिव्या स्पेशल (दिव्यांग) विद्यालय, वैदिक उपदेशक संस्थान, स्वामी श्रद्धानंद संस्कार केंद्र, फिजियोथेरेपी नवीनीकरण का उद्घाटन भी किया जाएगा।
उक्त जानकारी प्रधान शशिकांत चड्ढा व चंद्रमोहन गुलाटी मंत्री ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूनम सूरी, अध्यक्ष डीएवी कॉलेज कमेटी दिल्ली, राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, पूर्व सांसद संजय भाटिया, योगी सूरी अध्यक्ष युवा समाज, केसी रामामूर्ति व आशु टंडर प्रतिनिधि अम्बाडी ग्रुप मौजूद रहेंगे। इस मौके पर रमेश बजाज, डावर, दीपांशु, अनूप, रवि अहलावत, सुमित्रा अहलावत, गुलशन नंदा, बीरमती, अलका आहूजा, आशा, सुमेधा गुलाटी, कांता नागपाल मौजूद रहे।