Panipat News अनेक प्रकल्पों के उद्घाटन के साथ श्रावणी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ

0
73
Panipat News Shravani Mahayagya concludes with Purnahuti with inauguration of many projects
पानीपत। महिला आर्य समाज मॉडल टाउन पानीपत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रावणी ऋग्वेद आंशिक महायज्ञ का आज अंतिम दिवस रहा। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः काल वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के पश्चात सेवा के अनेक प्रकल्पों का उद्घाटन समारोह रहा। यज्ञ के अंतर्गत मंत्रपाठी एवं वेद उद्गाता आचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि वेद ही संसार में सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। आचार्य नंदकिशोर ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य करनी चाहिए। मुनि शुचिषद् ने बताया कि वेद का स्वाध्याय करना प्रत्येक व्यक्ति का न केवल कर्तव्य है अपितु परम धर्म भी है। भजनोपदेशिका अंजली आर्य ने ईश्वर भक्ति के भजन गाते हुए कहा ईश्वर ही समस्त संसार में सर्व सत्य सत्ता है, इसलिए ईश्वर की प्रशंसा सदा करनी चाहिए। प्रधान शशिकांत चड्ढा ने बताया कि आज के कार्यक्रम के पवित्र अवसर पर मुख्य अतिथि महिपाल ढांडा,  प्रमोद विज विधायक पानीपत शहरी, पूर्व सांसद संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया, योगी सूरी  प्रधान युवा समाज, के राममूर्ति अंबाडी ग्रुप, आशु टंडन अंबाडी ग्रुप विशेष रूप से पधारे।
चंद्र मोहन गुलाटी मंत्री आर्य समाज मॉडल टाउन ने बताया इस अवसर पर महर्षि दयानंद दिव्या दिव्यांग स्पेशल विद्यालय का उद्घाटन हुआ। साथ ही अनेक सेवा करने के केंद्रों का भी उद्घाटन हुआ। महिला आर्य समाज की प्रधान अलका आहूजा एवं मंत्राणी आशा गुलाटी ने बताया इस अवसर पर विशेष रूप से वैदिक उपदेशक संस्थान का शुभारंभ हुआ। प्रधान शशिकांत चड्ढा एवं रमेश बजाज ने संयुक्त रूप से बताते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद संस्कार केंद्र एवं फिजियोथैरेपी का उद्घाटन भी हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ पूनम सूरी प्रधान डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली ने कहा कि आर्य समाज सदा ही सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। महिपाल ढांडा विधायक ग्रामीण पानीपत ने कहा कि आर्य समाज के माध्यम से देश के एक नहीं अनेकों क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम के साथ जुड़े और उन्होंने देश की आजादी के लिए कार्य किया। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा आर्य समाज का आरंभ से ही इतिहास रहा है इस देश को अंधविश्वास और कुरीतियों से बचाने का। योगी सूरी प्रधान युवा समाज ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा जिस राष्ट्र में युवा शक्ति आर्य समाज के साथ जुड़ जाती है उसे राष्ट्र में न केवल सम्मान प्राप्त होता है अपितु समस्त मानव मात्र भी जागरूक होकर राष्ट्रभक्ति के प्रति प्रेरित होते रहते हैं। के राममूर्ति और आशु टंडन अंबाडी ग्रुप ने  संयुक्त रूप से अपना संदेश देते हुए कहा कि आर्य समाज ने सदा ही परोपकार के कार्य किए।
इस मौके पर चांद भाटिया, हरिओम तायल, रवि अहलावत, ज्योति कटारिया, शक्ति ठकराल ,सुमेधा गुलाटी, दीपांशु कटारिया, अनूप आर्य, रेनू ठकराल, राजेश चुघ, रमेश बजाज, रणवीर आर्य, इंद्र मोहन आहूजा, इंद्र मोहन गुलाटी, ईश्वर चौधरी ,सावित्री घनघस, गुलशन नंदा ,मंजरी चड्ढा, इंद्रजीत बत्रा, संजय बत्रा, प्रेम बत्रा,ओम प्रकाश डाबर, अनिल आर्य ,कृष्णा खटकड़, कविता वधावन, वीना आर्या ,सुदर्शन आर्या, विदुषी आर्या , सुनीता गुलाटी, ईश्वर चौधरी, दर्शना शर्मा, सरोज आहूजा, किरण ठकराल, कृष्णा बजाज, सरिता आहूजा, कमलेश चांदना, पुष्पा दुआ, कांता नागपाल, कृष्णा खटकड़ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।