अंबेडकर के संघर्ष की बदौलत आज दलित एवं पिछड़ा समाज को हर वर्ग में महत्व दिया जाता है : संजय अग्रवाल

0
127
Panipat News/Shobha Yatra organized on the occasion of the birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar
Panipat News/Shobha Yatra organized on the occasion of the birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। आज भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं पानीपत के वार्ड नंबर 11 के माता चौक पर पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम द्वारा भंडारा लगाकर एवं फूल मालाओं से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि आज केवल डॉ भीमराव अंबेडकर की वजह से भारतीय संविधान का डंका पूरे विश्व में गूंज रहा है। डॉ भीमराव अंबेडकर की मेहनत एवं उनके समर्पण की बदौलत आज दलित एवं पिछड़ा समाज को हर वर्ग में महत्व दिया जाता है।

संजय अग्रवाल एवं उनकी टीम ने वार्ड नंबर 11 के माटा चौक पर यात्रा का स्वागत किया

अंबेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान के करण लोगों को सैंवेधानिक स्वतंत्रता मिल पाई। इस दौरान पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा वार्ड नंबर 11 के माटा चौक पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस सेवा दल के प्रधान दीपक शर्मा, टीम संजय अग्रवाल के जिला प्रधान राहुल शर्मा, कांग्रेस पार्टी के बीसी सेल शहरी अध्यक्ष सोमनाथ चौधरी, वार्ड नंबर 11 से अंकित गहलोत, प्रधान लक्ष्मी बाल्मीकि, युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष रवि शर्मा, महिला सेवा दल के जिला प्रधान मधुबाला, आकाश गहलोत, रवि बंसल, सतीश चौहान, बिट्टू गहलोत, शमशेर, हेरी, प्रिंस लठवाल,भारत, गोरी भुंबक,मनीष रावल आदि मौजूद रहे।