सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

0
297
Panipat News/Seven-year-old girl murdered after rape
Panipat News/Seven-year-old girl murdered after rape
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शहर के कुलदीप नगर में दिवाली की रात कुछ हैवानों ने एक सात वर्षीय बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही शशांक कुमार सावन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक दिवाली की रात घर के बाहर अन्य बच्चों संग खेल रही मासूम अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

नग्न अवस्था में मिला बच्ची का शव

मंगलवार सुबह घर के पीछे ही झाड़ियों में नग्न अवस्था में बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तीन दिन पहले ही दिवाली मनाने के लिए बच्ची दादी के साथ पानीपत अपने माता-पिता के पास आई थी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रुप से जिला लखीमपुर यूपी का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत के कुलदीप नगर में रहता है। वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी 7 वर्षीय थी।

बच्ची रात को 9 बजे खेल रही थी, पटाखे बजा रही थी

दिवाली की रात करीब 9 बजे वह घर से दुकान पर गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं आई थी। कुछ ही देर बाद उसकी अनेकों जगहों पर तलाश शुरू की गई थी। मगर उसका कही कोई भेद नहीं लगा। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची के अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बच्ची के मामा ने बताया कि बच्ची रात को 9 बजे उसके पास खेल रही थी। पटाखे बजा रही थी। इसी बीच वह अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने चला गया। हालांकि बच्ची के पास गली के और भी बच्चे खेल रहे थे। बच्ची गांव में नानी के पास रहती थी। 3 दिन पहले ही वह पानीपत में दिवाली मनाने आई थी।

ये भी पढ़ें : दीपावली पर पटाखों का प्रयोग ना करके दीप जलाकर ही दीपावली का पर्व मनाएं : सिविल सर्जन

ये भी पढ़ें :यूपी के धान की एंट्री नही होने दी जाएगी : मंडी सचिव

ये भी पढ़ें : बी.आर.डी.एम. पब्लिक स्कूल में कंडील व झालर बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ये भी पढ़ें : हर घर खुशियों की दीपावली थावर को पक्का मकान देगा संस्थान

Connect With Us: Twitter Facebook