शिविर के पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 

0
195
Panipat News/Seven day camp going on in Government Women's College Madloda
Panipat News/Seven day camp going on in Government Women's College Madloda
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय मडलोडा में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि सिविल व क्रिमिनल मामलों की वकील चंचल मौजूद रही। उन्होंने उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं को महिलाओं के अधिकारों से परिचित करवाया और यह भी बताया कि महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी महिलाओं के अधिकारों का पता होना चाहिए। लंच से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाते हुए गोद लिए गांव मतलोड़ा में रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण पर चौपाल पर नुक्कड़ नाटक किया। दोपहर बाद श्रमदान के साथ-साथ परेड का अभ्यास भी किया। यह शिविर मैडम प्रियंका और मैडम लीना की देखरेख में चल रहा है।

यह भी पढ़ें –हुडीना में विधवा महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

यह भी पढ़ें –  जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित

यह भी पढ़ें – आईटीआई में आयोजित जॉब मेले में 53 प्रशिक्षुओं का किया चयन

Connect With Us: Twitter Facebook