बिजली निगम के एसडीओ और जेई 77 हजार रुपए की रिश्वत लेते काबू

0
364
Panipat News/SDO and JE of Electricity Corporation caught taking bribe of 77 thousand rupees
Panipat News/SDO and JE of Electricity Corporation caught taking bribe of 77 thousand rupees
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जिले में स्टेट विजिलेंस की जिला इकाई ने बिजली निगम के 2 कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने गोहाना रोड बिजली निगम कार्यालय के कंस्ट्रक्शन एसडीओ और जेई को काबू किया है। दोनों एक ठेकेदार के काम के बिल पास करने की एवज में 77 हजार रिश्वत ले रहे थे। दोनों के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसडीओ राकेश कुमार व जेई राजेश कुमार ने रिश्वत मांगी

विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसने काबड़ी रोड पर सब डिवीजन बनाने का काम लिया था। उसने सभी सरकारी नियमों एवं शर्तों को पूरा करते हुए यह ठेका लिया था। उसने साल 2021 में इस काम का ठेका लिया था। जिसका काम अभी चल रहा है। अभी तक हुए काम की पेमेंट करीब 19 लाख रुपए बकाया थी। इन बिलों को पास करवाने के लिए वह बिजली निगम के लगातार चक्कर लगा रहा था। संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। इसी बीच उससे एसडीओ राकेश कुमार व जेई राजेश कुमार ने रिश्वत मांगी। उनसे 77 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

शिकायतकर्ता विजिलेंस के पास पहुंचा और शिकायत दी

सौदा तय होने के बाद शिकायतकर्ता विजिलेंस के पास पहुंचा और शिकायत दी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। अधिकारियों की जानकारी में मामला लाकर एक रेडिंग पार्टी तैयार की। रेड के लिए सरकारी गवाह भी साथ लिए। पूरी प्लानिंग के साथ शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उन्हें रुपए दिए, टीम ने दोनों को काबू कर लिया। उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी गुलाबी हो गया। रिश्वत में लिए 77 हजार की राशि भी बरामद कर ली गई।

ये भी पढ़ें :  Weather Report : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अनुमान, मैदानों में अभी रहेगा कोहरा

ये भी पढ़ें :  Mansukh Mandaviya On Coronavirus : कोविड से निपटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Connect With Us: Twitter Facebook