Sawan Kripal Ruhani Mission : हमें अपने कर्मों का हिसाब देना पड़ता : प्रीचर रतन 

0
163
Panipat News/Sawan Kripal Ruhani Mission Barasat Road Noorwala
Panipat News/Sawan Kripal Ruhani Mission Barasat Road Noorwala
Aaj Samaj (आज समाज), Sawan Kripal Ruhani Mission पानीपत : रविवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन बरसत रोड नूरवाला ‌में प्रीचर रतन ने संत राजेंद्र सिंह महाराज की तालीम से अवगत कराया। गुरु नानक देव जी बीसवीं पौड़ी में हमें बताते हैं आपे बिजी आपे  ही खाहू, नानक हुक्मी आवहु जाहु। यदि हमारे हाथ पैर और शरीर धूल मिट्टी से भर जाए तो हम उन्हें पानी से धो सकते हैं, यदि कपड़े गंदगी से मेले हो जाएं तो उन्हें साबुन से साफ किया जा सकता है। यदि पाप कर्मों से हमारी बुद्धि मलिन हो जाए तो वह केवल नाम वह शब्द से जुड़कर ही पवित्र हो सकती है। सिर्फ कहने से ही कोई पुण्य आत्मा या पापी नहीं बन जाता। व्यक्ति के कर्म उसे वैसा बनाते हैं। जो जैसा बोता है वैसा काटता है। मनुष्य प्रभु के हुक्म से ही जन्म और मृत्यु के चक्र द्वारा संसार में आता और जाता है।

मन ही वो चुंबक है जो सभी कर्मों को आकर्षित करता है

अब यह स्पष्ट है कि मन ही वो चुंबक है जो सभी कर्मों को आकर्षित करता है। मन का मनुष्य पर जबरदस्त प्रभाव है। यह हमारी सूरत जोकि आत्मा का बाहरी इज़हार है को माध्यम बनाकर कार्य करता है। उस सूरत को जो मनुष्य की सभी क्षमताओं में सर्वश्रेष्ठ है गुणों की खान है एक अनमोल हीरा है। कृपाल आश्रम पानीपत में आज पूर्व प्रधान स्वर्गीय मुलख राज नरूला की दूसरी बरसी पर प्रधान सरदार राजा सिंह ने उनके आर्दर्शों को याद किया। स्वर्गीय पूर्व प्रधान मुलख राज नरूला संगत को निष्काम सेवा के लिए उत्साहित करते थे कि आप जीते जी रक्तदान करें। मृत्यु उपरांत नेत्रदान करें। मेरे बाद भी इस आश्रम में आंखों का कैंप लगते रहे। गरीब लड़कियों को सिलाई सिखाना, बीमार व्यक्ति की मदद करना, उनकी जिंदगी की यह एक भावना थी कि मेरे जाने के बाद यह सभी कार्य आश्रम में सुचारू रूप से चलते रहे। उनकी बरसी पर आज एक बहुत बड़ा विशाल भंडारा भी लगाया गया।

यह भी पढ़ें :  Weather 23 April 2023 Report: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में तेज हवाएं, गर्मी से राहत

यह भी पढ़ें :  Covid 23 April 2023 Update: कोरोना के नए केस कल की तुलना में आज 2081 कम

यह भी पढ़ें : Amritpal Case Update: अमृतपाल डिब्रूगढ़ जेल भेजा, गुरुद्वारे में प्रवचन देते तस्वीर सामने आई

Connect With Us: Twitter Facebook