शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक : आचार्य अग्निहोत्री 

0
242
Panipat News/Sanskar is also necessary along with education: Acharya Agnihotri
Panipat News/Sanskar is also necessary along with education: Acharya Agnihotri
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। वैदिक परिवार पानीपत, द्वारा आज आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल व आई बी एल पब्लिक स्कूल में संस्कारशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा से पधारे वैदिक प्रवक्ता आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए संस्कार अत्यावश्यक हैं। संस्कार उसे कहते हैं जिससे हमारा शरीर और आत्मा सुभूषित होता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में संस्कारों को व्यावहारिक रूप से अपनाया जाता था, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अच्छा बनता था। वर्तमान समाज संस्कारों से बहुत दूर है इसीलिए दिन प्रतिदिन बिगड़ रहा है। बगीचे और जंगल में जितना अन्त  है उतना ही अन्तर संस्कारित और संस्कार हीन व्यक्ति में अन्तर होता है।

समाज के कल्याण के लिए मनुष्य का निर्माण आवश्यक

बगीचा परिश्रम से नियम पूर्वक बनाया जाता है और जंगल अपने आप बन जाता है इसी प्रकार आज मनुष्य का निर्माण नहीं हो रहा है वह तो ऐसे ही बड़ा हो रहा है। समाज के कल्याण के लिए मनुष्य का निर्माण आवश्यक है और वह संस्कार रूपी कार्यशाला से ही सम्भव है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों का अनुशासित और संस्कारित होना अति आवश्यक है। अनुशासित व संस्कारित छात्र ही जीवन में उन्नति करता है। इस अवसर पर आईबी स्कूल प्रबंधक युद्धिष्ठर मिगलानी, प्रिंसिपल जयश्री गर्ग, वैदिक परिवार प्रधान डा. पवन बंसल, सचिव डा. राजबीर आर्य, सुरेश रावल, अशोक अरोड़ा, राजकुमार शास्त्री आदि उपस्थित रहे।