आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। मंगलवार को वार्ड न–18 के अटल पार्क में पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्यासी संजय अग्रवाल व उनकी टीम द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें उन्होंने अपने साथियों के साथ कई पौधे लगाए। जिसमें त्रिवेणी मुख्य थी। साथ ही उनकी सुरक्षा का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि धरती को हराभरा करने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अहम पहल है, क्योंकि जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत वृक्ष ही हैं। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा।

सावन माह में जगह–जगह उनकी टीम द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है

कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि सावन माह में जगह–जगह उनकी टीम द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। पौधा रोपने के बाद उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाती हैं और नियमित पानी भी दिया जाता है। तेज धूप होने पर पौधों को छांव की व्यवस्था भी की जाती है। आस–पास के लोगों को जागरूक भी किया जाता है, जिससे लोग जुड़कर इसमें सहयोग करते हैं। साथ ही जन्मदिन, पुण्यतिथि पर भी लोगों को पौधा लगाने के किए प्रेरित किया जाता है।
इस मौके पर दीपक शर्मा, अंकित राणा, राहुल शर्मा, नरेश धमीजा, विकास, नितिन पूरी, लक्ष्य मल्होत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।