क्रांतिकारी महाशय राजपाल का बलिदान दिवस समारोह आयोजित

0
139
Panipat News/Sacrifice day ceremony of revolutionary Mr. Rajpal organized
Panipat News/Sacrifice day ceremony of revolutionary Mr. Rajpal organized
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। आर्य बाल भारती स्कूल परिसर में ऋषि दयानंद के अनन्य भक्त क्रांतिकारी महाशय राजपाल का बलिदान दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक आर्य राजेंद्र जागलान ने की। प्राचार्या रेखा शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रही। उप प्राचार्य आचार्य राजकुमार शास्त्री और आर्य समाज काबड़ी के उप प्रधान ओम दत्त आर्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

भारत को शिक्षित व विकसित बनाने में और अधिक सहयोग देना चाहिए

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या रेखा शर्मा ने कहा कि महाशय राजपाल ने सन् 1885 में अमृतसर में पिता रामदास खत्री के घर में जन्म लिया था, इनकी बाल्यकाल से ही वैदिक धर्म में गहरी आस्था थी। निर्धनता के चलते आठवीं पास करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने वर्ष 1912 में महाशय राजपाल एंड संस के नाम से पुस्तक प्रकाशन का कार्य आरंभ किया। गीता और योगेश्वर श्री कृष्ण के सम्मान की रक्षा करते हुए 6 अप्रैल 1929 को अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि इसलिए सभी धर्म प्रेमियों को वैदिक धर्म के बलिदानियों के बताए मार्ग पर चलते हुए भारत को शिक्षित व विकसित बनाने में और अधिक सहयोग देना चाहिए।