39 वें ऑल इंडिया योगासन चैंपियनशिप 2022 -23 में सचिन ने पाया तीसरा स्थान

0
359
Panipat News/Sachin got third position in 39th All India Yogasana Championship 2022-23
Panipat News/Sachin got third position in 39th All India Yogasana Championship 2022-23
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। मंगलवार को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत के परिसर में 39 वें ऑल इंडिया योगासन चैंपियनशिप 2022 -23 में भाग लेने वाले 11 छात्रों को प्राचार्य मनीष घनघस द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य मनीष घनघस ने कहा कि राज्य स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता 18 से 21 वर्ष के 11 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सचिन कुमार सुपुत्र महेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है यह हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों ही विकास का स्रोत है एक सफल इंसान को चाहिए कि वह मानसिक तथा शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहे आजकल की व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एकमात्र ऐसा साधन है जो मनोरंजन के साथ हमारे विकास में सहायक होता है।

ये भी पढ़े: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिरसा जिले को देंगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

Connect With Us: Twitter Facebook