रोडवेज बस ने युवक को मारी टक्कर

0
234
Panipat News/roadways bus hit the young man
Panipat News/roadways bus hit the young man
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शहर में सिविल अस्पताल के नजदीक जीटी रोड पर सड़क क्रॉस करने के दौरान एक युवक को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर ही घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाकर बस ड्राइवर और कंडक्टर सवारियों को लेकर वहां से बस वापस ले गए। घायल युवक को सिविल अस्पताल स्टाफ ने भर्ती कर लिया है। जिसका उपचार चल रहा है।

सोनीपत से वाया पानीपत होकर हरिद्वार जा रही थी बस

जानकारी मुताबिक हरियाणा रोडवेज की सोनीपत डिपो की बस एचआर 69सी1544 बस सोनीपत से वाया पानीपत होकर हरिद्वार जा रही थी। पानीपत पहुंचने के बाद लघु सचिवालय के सामने से यू-टर्न लेकर बस स्टैंड के लिए जा रही थी। इसी दौरान सोनीपत से चंडीगढ़ वाली लेन में लघु सचिवालय के नजदीक यह हादसा हो गया। हादसे के बाद सवारियों से भरी बस में घायल को बस में लेटा कर सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायल को अस्पताल छोड़ते ही बस वापस लौट आई। घायल उपचाराधीन है।

ये भी पढ़ें : दीपावली पर पटाखों का प्रयोग ना करके दीप जलाकर ही दीपावली का पर्व मनाएं : सिविल सर्जन

ये भी पढ़ें :यूपी के धान की एंट्री नही होने दी जाएगी : मंडी सचिव

ये भी पढ़ें : बी.आर.डी.एम. पब्लिक स्कूल में कंडील व झालर बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ये भी पढ़ें : हर घर खुशियों की दीपावली थावर को पक्का मकान देगा संस्थान

Connect With Us: Twitter Facebook