वार्ड 7 में दिलखुश हॉस्पिटल से ड्रेन न. 1 तक 60 लाख रुपए की लागत से बनेगा आरसीसी नाला

0
338
Panipat News/RCC drain will be built at a cost of Rs 60 lakh : Parmod Vij
Panipat News/RCC drain will be built at a cost of Rs 60 lakh : Parmod Vij
  • विधायक प्रमोद विज ने किया शिलान्यास, पार्षद कटारिया ने जताया आभार
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
 पानीपत। वार्ड 7 के दिलखुश हॉस्पिटल से ड्रेन न. 1 तक शीघ्र ही नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। बता दें कि लम्बे समय से वार्डवासियों द्वारा नाले के निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी, जिसका बीते दिनों पार्षद कटारिया की मांग पर पानीपत शहर विधायक प्रमोद कुमार विज ने टेंडर लगवाया और बीते दिनों निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस नाले के निर्माण कार्य की कीमत लगभग 60 लाख रुपए होगी एवं इस नाले की लंबाई लगभग एक किलोमीटर होगी। नाले के निर्माण से वार्ड 7 के वासियों को जल निकासी की समस्या का समाधान मिलेगा एवं बरसात के दिनों में जल ठहराव की समस्या नहीं होगी एवं नाले के माध्यम से वार्ड 7 का जल ड्रेन न. 1 में जाकर सीधा गिरेगा।

विधायक विज के नेतृत्व में वार्ड 7 का चंहुमुखी विकास हो रहा है

वहीं स्थानीय पार्षद अशोक कटारिया द्वारा विधायक विज का नाले के निर्माण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया है। बता दें कि विधायक विज के पंहुचने पर वार्ड 7 के वासियों द्वारा विधायक विज का पुष्पमालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पार्षद कटारिया ने विधायक विज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक विज के नेतृत्व में वार्ड 7 का चंहुमुखी विकास हो रहा है एवं जब भी उनके द्वारा वार्ड के विकास हेतु जो भी मांग की जाती है। विधायक विज तत्काल संज्ञान में लेकर उसका तुरंत हल कराते हैं। हम सब विधायक विज के मार्गदर्शन में वार्ड के विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

शहर को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाना उनका प्रमुख उद्देश्य

वहीं विधायक विज ने बातचीत में कहा कि शहर में विभिन्न वार्डों एवं जगहों पर विकास कार्य चल रहे हैं जिनका निर्माण कार्य तेजी से जारी है। आने वाले समय में कार्य पूर्ण हो जाएंगे और शहर को एक नया रूप मिलेगा। शहर को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। वह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस कार्य हेतु निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ई – ग्रंथालय विभाग के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र दत्ता, भाजपा पानीपत जिला उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर, दिनेश सैनी, विजय सहगल, मंडल महामंत्री दीपक कंसल एवं समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे I

ये भी पढ़ें : परिवार पहचान पत्र बनवाने तथा उसमें सुधार के लिए पहला कैंप आयोजित

ये भी पढ़ें : साइबर ठगों ने महिला के अकाउंट से निकाले 99980 रुपये

Connect With Us: Twitter Facebook