Panipat News आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में खिलाड़ियों को किया सम्मनित 

0
131
Players felicitated in Arya Bal Bharti Public School
पानीपत। आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम गायत्री मंत्र से आरंभ हुआ विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके बाद हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने सलामी दी रणदीप आर्य ने बताया कि विद्यालय में हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। मेजर ध्यानचंद पर वंशिका क्लास 12 वीं ने भी अपने विचार प्रकट किए। इसके पश्चात विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि हमारे वॉलीबॉल अंडर 19 के खिलाडियों ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है और इसमें अनुकूल मलिक का राज्य स्तर पर भी चयन हुआ है। मोहित ने 56 किलोग्राम में वेट लिफ्टिंग खेल में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देवांश का योग में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। युवराज ने अंदर 14 में शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  कबड्डी की खिलाड़ी निशिका ने राज्य स्तर पर कबड्डी में अपना स्थान बनाया। मंच संचालन हिंदुस्तान स्काउट गाइड के इंचार्ज जगदीश चहल डी पी ए ने किया इस अवसर पर आशा अरोड़ा दीप्ति गुलिया दहिया सुनील कुमार प्रवीण आदि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।